HomeSportsभारत से दूसरी बार पिटा पाकिस्तान, इस खिलाड़ी ने जमकर की गेंदबाजों...

भारत से दूसरी बार पिटा पाकिस्तान, इस खिलाड़ी ने जमकर की गेंदबाजों की धुनाई

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (IND vs PAK) को हराया। रविवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने 7 गेंद शेष रहते पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इस एशिया कप में भारत ने लगातार दूसरी बार पाकिस्‍तान को धूल चटाई। भारत के लिए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 74 और शुभमन गिल ने 47 रनों की धुआंधार पारी खेली।

यह भी पढ़ें-ओमान को भारत ने दी शिकस्त, इस भारतीय खिलाड़ी की सेंचुरी ने रचा इतिहास

पाकिस्तान द्वारा रखे गए 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने मात्र 39 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 74 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जबकि उप-कप्तान शुभमन गिल ने 28 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 47 रन बनाए। जबकि तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 2 विकेट लिए, जबकि अबरार अहमद और फहीम अशरफ ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर 58 रनों की दमदार पारी खेली। सैम अयूब ने 21 रन, फहीम अशरफ ने 8 गेंदों पर नाबाद 20 रन और कप्तान सलमान आगा ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए शिवम दुबे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर फोर में मजबूत शुरुआत की है और फाइनल की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है।

IND vs PAK Highlights: अभिषेक शर्मा ने फोड़ा बम, दहला पूरा पाकिस्तान, एशिया  कप में भारत की लगातार चौथी जीत - News18 हिंदी

एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक ओर जहां भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का रोमांच चरम पर था, वहीं मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और हारिस रऊफ (Haris Rauf) के बीच हुई बहस ने मैच को और गरमा दिया।

दरअसल भारतीय पारी के दौरान, पांचवें ओवर में चौका लगने के बाद, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल से कुछ कहा। अभिषेक शर्मा ने बीच-बचाव किया और रऊफ को करारा जवाब दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस बढ़ गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंपायर गाजी सोहेल को स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments