HomeSportsAsia Cup फाइनल में दिखेगा अभिषेक शर्मा का खौफ, पाकिस्तान ने बताया...

Asia Cup फाइनल में दिखेगा अभिषेक शर्मा का खौफ, पाकिस्तान ने बताया अपना प्लान

दुबई। भारत बनाम पाकिस्तान के बीच Asia Cup 2025 का फाइनल मैच आज यानी रविवार 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में मुकाबले में सबकी नजरे टीम इंडिया के मिस्टर ‘सुनामी’ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) होगी। फाइनल में अभिषेक शर्मा को लेकर पाकिस्तानी टीम में डर का माहौल है। इस सलामी बल्लेबाज से पाकिस्तानी गेंदबाज डरे हुए हैं। इस विस्फोटक बल्लेबाज को रोकने के लिए पाकिस्तान के दिग्गज भी मैदान में उतर आए हैं।

यह भी पढ़ें-भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ वेस्टइंडीज का तेज गेंदबाज, इन्हें मिला मौका

दरअसल भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। अभिषेक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी है। पाक के खिलाफ सुपर-4 मैच में अभिषेक ने 39 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी भी खेली थी। उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक जड़े हैं। उनकी जबरदस्त फॉर्म ने पाकिस्तानी खेमे को डरा दिया है। पाकिस्तानी टीम का मानना है कि अभिषेक अगर 10 ओवर भी क्रीज पर टिके रहें, तो मैच का रुख भारत की ओर मोड़ देंगे। इसी वजह से विपक्षी टीम अभिषेक को जल्दी आउट करने की रणनीति पर काम कर रही है।

शतक जड़ेंगे अभिषेक शर्मा...', एशिया कप में भारत-PAK फाइनल पर सुनील गावस्कर  की भविष्यवाणी - asia cup 2025 final ind vs pak gavaskar prediction abhishek  tspoa - AajTak

अभिषेक को रोकने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज, वसीम अकरम और वकार यूनिस ने अपने गेंदबाजों को सलाह दी है कि कैसे उसे रोका जाए। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बात करते हुए, वकार यूनिस ने कहा, “अभिषेक एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और शुरुआती कुछ ओवरों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं, लेकिन हर किसी की अपनी कमज़ोरियां होती हैं। वह अच्छी फॉर्म में हैं, फिर भी एक बुरा दिन हमेशा आता है। अभिषेक फाइनल में दबाव में होंगे, इसलिए अगर पाकिस्तानी गेंदबाज स्पष्टता और योजना के साथ गेंदबाजी करें, तो वे उन्हें जल्दी आउट कर सकते हैं।”

वसीम अकरम ने कहा, “शाहीन अफरीदी को अभिषेक को परेशान करने के लिए लंबी गेंदें फेंकनी होंगी। शाहीन ने पिछले दो मैचों में फुल लेंथ गेंदें फेंकी थीं; उन्हें अपनी लेंथ में बदलाव करने और गेंद को लेंथ के पीछे टर्न कराने की कोशिश करनी होगी।” मोहम्मद आमिर ने कहा, “मुझे लगता है कि एक अच्छे गेंदबाज को स्टंप के अंदर गेंद डालनी चाहिए और उसे अपनी बाहें खोलने का मौका नहीं देना चाहिए। स्टंप से चार-पांच मीटर की दूरी पर स्विंग करती हुई गेंद फेंकनी चाहिए, जिससे किनारा लग सकता है। गेंद को स्टंप के अंदर स्विंग करें। मैंने आईपीएल में मिशेल स्टार्क को मिडिल और ऑफ साइड से आउटस्विंगर से उन्हें आउट करते देखा है। वह मजबूत बांहों से खेलते हैं, इसलिए धीमी गेंदें भी उनके खिलाफ कारगर साबित हो सकती हैं।”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments