HomeSportsIND vs PAK: विवादास्पद कैच पर पाक कप्तान ने दी सफाई, बोले-'मुझे...

IND vs PAK: विवादास्पद कैच पर पाक कप्तान ने दी सफाई, बोले-‘मुझे लगा…’

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाक (IND vs PAK) के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में थर्ड अंपायर के निर्णय सबका ध्यान खींचा। पाक के सलामी बल्लेबाज फखर ज़मान की आउट होने की घटना पर कप्तान सलमान आगा ने भी अपने विचार व्यक्त करें हैं। उनका कहना है कि फखर को आउट दिए जाने वाला कैच शायद विकेटकीपर के सामने ही टप्पा खा गया था। आगा ने यह भी कहा कि अगर फखर पावरप्ले तक टिके रहते, तो स्कोर 190 तक पहुंच सकता था।

यह भी पढ़ें-भारत से दूसरी बार पिटा पाकिस्तान, इस खिलाड़ी ने जमकर की गेंदबाजों की धुनाई

पाक ने भारत के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की। फखर ज़मान ने शुरुआत में ही तीन चौके जड़ दिए और आठ गेंदों में 15 रन बना लिए थे। लेकिन हार्दिक पांड्या की एक धीमी गेंद पर फखर ने बाहरी किनारा दे दिया, जिसे विकेटकीपर संजू सैमसन ने झुक कर लपका। अंपायर ने तीसरे अंपायर से मदद ली, और रिप्ले देखने के बाद कैच को वैध माना गया।

हालांकि मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सलमान आगा ने कहा, “मुझे लगा गेंद विकेटकीपर से पहले टप्पा खाई थी, लेकिन मैं गलत भी हो सकता हूं, वैसे ही अंपायर भी हो सकते हैं। इस फैसले के बावजूद पाक की शुरुआत तेज रही। साहिबजादा फरहान ने 34 गेंदों में अर्धशतक लगाया और पहले 10 ओवरों में पाकिस्तान ने 91 रन बना डाले। यह भारत के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। हालांकि, मिडिल ओवर्स में भारत की गेंदबाज़ी ने वापसी की और पाक केवल 171 रन तक ही पहुंच पाया।

हैंडशेक विवाद के चलते सलमान अली आगा ने किया पोस्ट-मैच का बहिष्कार

भारत ने जवाब में दमदार शुरुआत करते हुए 9वें ओवर तक बिना विकेट खोए 100 रन बना लिए और अंततः 6 विकेट से जीत दर्ज की। सलमान आगा ने मैच के बाद कहा, “हमारी बल्लेबाज़ी आज बेहतर थी, लेकिन फील्डिंग और पावरप्ले में गेंदबाज़ी में हमने कमज़ोरी दिखाई। अगर हम तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करें, तभी जीत मिल सकती है।” सलमान आगा ने भारत के खिलाफ लगातार हार के बाद दुबई की फ्लैट पिचों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि दुबई की परिस्थितियों में 200 से ज्यादा स्कोर बनाना आसान नहीं है। आगा ने अपने बल्लेबाजों का बचाव किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments