स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने 9वीं बार एशिया कप (Asia Cup) का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। तिलक वर्मा की शानदार पारी की बदौलत भारत ने एशिया कप फ़ाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान द्वारा मिले 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर जीत हासिल कर ली। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह भी पढ़ें-भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ वेस्टइंडीज का तेज गेंदबाज, इन्हें मिला मौका
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गया। कुलदीप यादव ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान ने सबसे ज़्यादा 57 रन बनाए। पाकिस्तान जब पहले बल्लेबाजी करने उतरा, तो साहिबज़ादा फरहान और फखर ज़मान ने 84 रनों की ओपनिंग साझेदारी करके टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। फरहान ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। फरहान के आउट होते ही बाकी पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों ने अपने विकेट गंवाने शुरू कर दिए। पाकिस्तान ने आखिरी 62 रनों के अंदर अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए।
एशिया कप 2025 का फाइनल जीतने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिली क्योंकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं, जो भारत विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं। भारत ने पहले ही बता दिया था कि अगर नकवी ट्रॉफी देंगे तो टीम इंडिया ट्रॉफी नहीं लेगी। इसके बाद भी नकवी ट्रॉफी वितरण समारोह में स्टेज पर आ गए।

एशिया कप 2025 के फाइनल के बावजूद भारतीय टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई, क्योंकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं, जिन्हें भारत के खिलाफ बयानबाजी के लिए जाना जाता है। भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर नकवी ट्रॉफी देंगे तो टीम इंडिया ट्रॉफी नहीं लेगी। इसके बावजूद नकवी ट्रॉफी वितरण समारोह के मौके पर मंच पर आ गए। इस घटना पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम का यह कदम पूरी तरह सही था और बोर्ड इस विषय को नवंबर में होने वाली आईसीसी की बैठक में मजबूती से उठाएगा। मोहसिन के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों की उत्साह को और भी बढ़ा दिया।