टेक्नोलॉजी डेस्क। Apple ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है, जिसका क्रेज तो आप सभी देख ही रहे हैं और इसी के साथ ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि कंपनी जल्द ही Foldable iPhone यानी मुड़ने वाला फोन भी बाजार में ला सकता है। Blooomberg के मार्क गुरमन की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Apple का Foldable iPhone कुछ-कुछ ऐसा दिख सकता है मानो दो टाइटेनियम iPhone Airs को एक साथ जोड़ दिया गया हो।
यह भी पढ़ें-लॉन्च होने वाली है Maruti e-Vitara, इन दमदार फीचर्स से लैस होगी गाड़ी
इससे डिवाइस को एक पतला और स्लीक Foldable डिज़ाइन मिलने की उम्मीद है। वह न सिर्फ बेहतर ड्यूरेबिलिटी प्रदान करेगा, बल्कि एक प्रीमियम फील भी देगा। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि यह Foldable iPhone संभवतः iPhone 18 सीरीज के साथ पेश किया जाएगा, जिससे Apple की फ्लैगशिप लाइनअप में Foldable प्रारूप एक नया मानक स्थापित कर सकता है। अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो मौजूदा स्मार्टफोन उद्योग में Foldable सेगमेंट के लिए एक नया युग शुरू हो सकता है। Foldable डिज़ाइन के कारण बैटरी लाइफ और पतलेपन के साथ-साथ डिज़ाइन के अनुभव में भी नई बातें देखने को मिल सकती हैं, जिससे यूजर्स के लिए एक नया मल्टी-फंक्शनल डिवाइस तैयार होगा। कुल मिलाकर, Apple की इन नई धारणाओं के संदर्भ में Foldable iPhone का आगमन उत्सुकता बढ़ाने वाला है, और यह देखा जाना बाकी है कि Apple इसे कैसे और किस रूप में पेश करेगा।

कितनी होगी कीमत?
खबरों की मानें तो फोल्डेबल iPhone के हार्डवेयर में iPhone Air जैसी टाइटेनियम फ्रेम और स्टेनलेस स्टील की कॉम्बिनेशन से हिंज (जायंट-हिंग) तैयार किया जा सकता है, ताकि डिवाइस मजबूत और टिकाऊ बना रहे। इस प्रकार के डिजाइन के कारणफोल्डेबल iPhone की कीमत भी ऊंची हो सकती है। तमाम अटकलों के अनुसार यह डिवाइस 2,000 डॉलर या उससे अधिक कीमत में आ सकता है, जो Apple के अब तक के सबसे महंगे डिवाइस बनने की ओर इशारा करता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार फोल्डेबल iPhone में बाहरी हिस्से पर 5.5 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि अंदर की तरफ 7.8 इंच का इनर फोल्डेबल स्क्रीन हो सकता है। मिंग-ची कुओ के अनुसार इनर डिस्प्ले में क्रिज नहीं होने की संभावना है और पैनल Samsung Display से लैस हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोल्डेबल डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक फ्रंट कैमरा हो सकता है।