HomeSportsटीम इंडिया ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, निसांका ने जड़ा...

टीम इंडिया ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, निसांका ने जड़ा शतक

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 चरण के अंतिम मैच का अंक तालिका पर भले ही कोई खास असर न पड़ा हो, लेकिन रोमांच और उतार-चढ़ाव ने इसे टूर्नामेंट के सबसे यादगार मुकाबलों में से एक बना दिया। शुक्रवार देर रात दुबई में हुए एक हाई-स्कोरिंग मैच में, भारत (Team India) और श्रीलंका दोनों ने 20 ओवरों में 202 रन बनाए।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दी मात, एशिया कप फाइनल में भारत-पाक में होगी भिड़ंत

श्रीलंका के लिए पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने 58 गेंद में 107 रनों की शतकीय पारी खेली। नतीजा सुपर ओवर में गया, जहां श्रीलंका केवल 2 रन ही बना सका और भारत ने आसानी से जीत हासिल कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पावरप्ले में 71 रन बनाए। शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए, लेकिन अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) 22 गेंदों में 61 रन ने एक बार फिर धमाकेदार फॉर्म दिखाई। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव बीच के ओवरों में एक बार फिर नाकाम रहे, लेकिन संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने साझेदारी करके रन गति बनाए रखी। अंतिम ओवरों में अक्षर पटेल के छक्कों और तिलक वर्मा (नाबाद 49) की समझदारी भरी पारी की बदौलत भारत ने 202/5 का स्कोर बनाया।

IND vs SL: पाथुम निसांका का शतक बेकार, रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने सुपर  ओवर में श्रीलंका को दी मात - ind vs sl super over match report asia cup 2025

भारत द्वारा दिए गए 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने भी अच्छी शुरुआत की। पावरप्ले में 72 रन ठोक डाले। पथुम निसांका (58 गेंद में 107 रन) और कुसल परेरा 58 ने रिकॉर्ड 127 रनों की साझेदारी करके भारत पर दबाव बनाया। हालांकि, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने बीच के ओवरों में विकेट लेकर वापसी की। श्रीलंका को अंतिम ओवर में 12 रनों की जरूरत थी। निसांका पहली गेंद पर आउट हो गए, लेकिन दासुन शनाका आखिरी गेंद तक लड़ते रहे और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया जहां श्रीलंकाई टीम पुरी तरह बिखर गई। कुसल परेरा पहली गेंद पर आउट हो गए और उसके तुरंत बाद दासुन शनाका भी आउट हो गए। श्रीलंका की टीम सिर्फ़ 2 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने सूर्यकुमार यादव की पहली ही गेंद पर तीन रन की मदद से लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments