HomeEntertainmentदुनिया भर में धूम मचा रही 'ओजी', चार दिन में 200 करोड़...

दुनिया भर में धूम मचा रही ‘ओजी’, चार दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म “दे कॉल हिम ओजी” (OG) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते फिल्म ने कम समय में ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर ली है। ये फिल्म न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के सिनेमाघरों में छाई हुई है। महज चार दिनों में ही फिल्म की कमाई ने एक अलग पहचान बना ली है।

यह भी पढ़ें-पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक, बाइक हादसे के बाद आया हार्ट अटैक

पहले दिन, “OG” ने जहां करीब 21 करोड़ का कारोबार किया वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला। ओजी ने दूसरे दिन लगभग 63.75 करोड़ की कमाई की। यह कमाई दर्शाती है कि फिल्म की कहानी और पवन कल्याण के अभिनय ने दर्शकों को कितना प्रभावित किया है। हालांकि तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई, लेकिन स्थिर रही और 18.45 करोड़ रुपये कमाए। वहीं चौथे दिन, फिल्म ने लगभग 18.50 करोड़ का बिजनेस किया। यानी चार दिन में ओजी ने भारत में कुल 140.20 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर ली है।

पवन कल्याण की 'ओजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, पहले दिन कमाए इतने करोड़ -  India TV Hindi

दुनिया भर में कमाई की बात करें तो “ओजी” ने केवल चार दिनों में 200.85 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। यह कमाई फिल्म की लोकप्रियता और दर्शकों की अच्छी संख्या को दर्शाती है। यह कमाई इस बात का सबूत है कि फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे लगातार देखा जा रहा है। सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

आपको बता दें कि “OG” ने सिर्फ चार दिनों में इनसे ज़्यादा कमाई करके इन्हें पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म तेलुगु सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा रजनीकांत की फिल्म “कुली” (Coolie) की बात करें तो, यह 2025 में दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। भारत में इसका नेट कलेक्शन 284.84 करोड़ रहा, जबकि इसका सकल कलेक्शन 337.30 करोड़ रहा। विदेशों में यह फिल्म 179.7 करोड़ की कमाई के साथ बड़ी सफलता रही। नतीजतन, कुली का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 517 करोड़ रुपये रहा। इसकी तुलना में, फिल्म ने सिर्फ़ चार दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments