स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) को हराकर जोरदार प्रदर्शन दिखाया। मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया और जीत के बाद भी पाकिस्तानी टीम का बॉयकॉट किया गया। सूर्यकुमार यादव ने जीत का श्रेय भारतीय सशस्त्र बलों को दिया। पहलगाम हमले के विरोध और भारतीय सेनाओं के समर्थन के कारण टीम ने यह फैसला लिया।
यह भी पढ़ें-‘आखिर कितना झुकोगे…’भारत-पाक मैच पर अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर कसा तंज
एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने लक्ष्य को सिर्फ 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत का सुपर-4 के रास्ते में पहुंचना लगभग पक्का मना जा रहा है। स्टार बल्लेबाज़ी के बाद बॉलिंग में कुलदीप यादव ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने प्रत्येक ने दो-दो विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किए।
हालांकि इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सांकेतिक बहिष्कार पर रही, जिसे लेकर दोनों टीमों के बीच भावनाओं का उफान देखने को मिला। भारत ने मैदान पर पाकिस्तान के प्रतीकात्मक तरीके से बहिष्कार कर एक स्पष्ट संदेश भी दे दिया, जो मैच के मैदान से बाहर भी गूंजता रहा।

मैच खत्म होने के बाद जो हुआ, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। सामान्य रूप से मुकाबले के अंत में दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाते हैं, पर इस बार ऐसा नहीं हुआ। जीत की छक्का लगाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सीधे शिवम दुबे के साथ पवेलियन की ओर बढ़ गए। टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने गले मिलकर जीत का जश्न मनाया, लेकिन पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के साथ कोई औपचारिकता नहीं दिखी। खास बात यह रही कि टॉस के समय भी सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे भारत का “साइलेंट बॉयकॉट” (सांकेतिक बहिष्कार) कहकर संबोधित कर रहे हैं।