HomePoliticsविपक्ष की गाली पर असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'मैं शिव...

विपक्ष की गाली पर असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- ‘मैं शिव भक्त हूं…’

असम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने असम के दरांग ज़िले में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर जमकर हमला किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार असम आया हूं; मां कामाख्या के आशीर्वाद से यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।” इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पर महान संगीतकार भूपेन हजारिका का अपमान करने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़ें-लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार

दरांग में हुए एक कार्यक्रम के अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश एकजुट होकर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर है। खास तौर पर हमारे नौजवान साथियों के लिए विकसित भारत एक सपना है और यह ठोस संकल्प भी है। इस संकल्प की सफलता में हमारे उत्तर पूर्व क्षेत्र की अहम भूमिका है।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि 21वीं सदी पूर्व की नहीं, बल्कि उत्तर-पूर्व की है और इस क्षेत्र के निखरने का समय आ गया है। किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए कनेक्टिविटी की भूमिका अत्यंत प्रमुख होती है, और केंद्र सरकार उत्तरपूर्व में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। सड़कें, रेल मार्ग और हवाई सेवाओं के विस्तार के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है और एक उज्जवल भविष्य की राह बन रही है।

PM Modi in Assam: 'मैं शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं', असम के  दरांग में बोले पीएम मोदी - PM Modi Assam Visit PM Modi Attacks Congress  Over Terrorism

कांग्रेस पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- “जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब देश आतंक से घायल-चोटिल होता था और कांग्रेस चुप से खड़ी रहती थी। आज हमारी सेना ऑपरेशन सिंदूर चला रही है, पाकिस्तान के हर कोने से आतंक को उखाड़ फेंकती है, लेकिन कांग्रेस के सदस्य पाकिस्तान की सेना के साथ खड़े दिख जाते हैं। कांग्रेस के लोग हमारी सेना की जगह आतंकियों के समर्थकों के एजेन्डों को ही बढ़ावा देते हैं। पाकिस्तान के झूठ को कांग्रेस का एजेन्डा बना दिया गया है। इसलिए कांग्रेस के प्रति आपको हर वक्त सतर्क रहना चाहिए।”

प्रधानमंत्री मोदी ने दरांग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के साथ-साथ एक नर्सिंग कॉलेज और एक जीएनएम स्कूल के निर्माण का शुभारंभ किया। अधिकारियों के अनुसार इन स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं में कुल मिलाकर 570 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 1,200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 2.9 किलोमीटर लंबे नरेंगी-कुरुवा पुल की आधारशिला भी रखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments