HomeSports'आखिर कितना झुकोगे...'भारत-पाक मैच पर अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर कसा...

‘आखिर कितना झुकोगे…’भारत-पाक मैच पर अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर कसा तंज

नई दिल्ली। दिल्ली के कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्यों के नेतृत्व में एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के नेताओं ने सरकार पर यह आरोप लगाया कि वह आतंकवाद और क्रिकेट को अलग-थलग मानकर देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मैच दबाव के चलते ट्रम्प के प्रभाव में कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी की फिसली जुबान, दे दिया ये विवादित बयान

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री जी को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने की आखिर क्या जरूरत है? सारा देश कह रहा है कि यह मैच नहीं होना चाहिए। फिर यह मैच क्यों करवाया जा रहा है?” केजरीवाल ने आगे यह भी संकेत दिए कि कहीं यह फैसला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में तो नहीं लिया गया। उन्होंने टिप्पणी की, “क्या यह भी ट्रंप के दबाव में किया जा रहा है? आखिर ट्रंप के सामने कितना झुकेंगे?”

India vs Pakistan Asia Cup 2025: एक बार नहीं एशिया कप में 3 बार टकराएंगे  भारत और पाकिस्तान... ऐसे बन रहा संयोग - india vs pakistan asia cup 2025  three matches know

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर गम्भीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “हमारी 26 बहनों का सिंदूर मिटा दिया गया था (पहलगाम आतंकी हमले में); आतंकियों ने उन्हें चुन-चुनकर मारा। सरकार ने कहा था कि हम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करेंगे… तो हमारी क्रिकेट टीम ऐसे लोगों के साथ कैसे क्रिकेट खेल सकती है?” भारद्वाज ने आगे कहा, “हमारी सरकार कहा करती थी कि व्यापार और आतंकवाद एक ही साथ नहीं चल सकते, तो क्रिकेट और आतंकवाद कैसे साथ-साथ चल सकते हैं?”

AAP नेताओं ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने का निर्णय देश के शहीदों के बलिदान और जनता की भावनाओं का अपमान है। उनका कहना है कि सरकार को यह मैच तुरंत रद्द कर देना चाहिए। पार्टी के नेताओं ने यह चेतावनी भी दी कि अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में विरोध-प्रदर्शन और तेज कर दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments