HomeTech and AIXiaomi के दो नए टैबलेट्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi के दो नए टैबलेट्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Pad 8 Pro को चीन में गुरुवार को Xiaomi 17 सीरीज स्मार्टफोन्स के साथ लॉन्च किया गया है। ये नए टैबलेट्स पिछले साल के Xiaomi Pad 7 लाइनअप की जगह लेते हैं और इन्हें Snapdragon चिपसेट मिलते हैं। दोनों में 11.2 इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और रेजोल्यूशन 3.2K है।

यह भी पढ़ें-WhatsApp पर आया कमाल का फीचर, अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेट होगी चैट

ये डिवाइस Android 16 बेस्ड HyperOS 3 इंटरफेस पर चलते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है, जबकि Xiaomi Pad 8 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। दोनों टैबलेट्स में 9,200mAh की बैटरी है और ये 67W चार्जिंग सपोर्ट करती हैं। Xiaomi Pad 8 Pro की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,500 रुपये) से शुरू होती है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है।

9200mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुए Xiaomi के दो नए टैबलेट्स, इतनी है  कीमत - Xiaomi Pad 8 Series With 9200mAh Battery Launched Check Price and  Features

इसके अलावा 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,099 (लगभग 38,000 रुपये) है, 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 3,399 (लगभग 42,700 रुपये), 12GB + 512GB वेरिएंट के लिए CNY 3,699 (लगभग 46,000 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट के लिए CNY 3,899 (लगभग 48,000 रुपये) है। Xiaomi Pad 8 Pro के Soft Light Edition की कीमत 12GB + 256GB मॉडल के लिए CNY 3,599 (लगभग 44,600 रुपये) से शुरू होती है। वहीं 12GB + 512GB और 16GB + 512GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 3,899 (लगभग 48,600 रुपये) और CNY 4,099 (लगभग 51,600 रुपये) निर्धारित की गई है।

Xiaomi Pad 8 की कीमतें शुरू होती हैं CNY 2,199 (लगभग 27,500 रुपये) से, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए कीमत CNY 2,699 (लगभग 27,700 रुपये) निर्धारित है और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,799 (लगभग 30,600 रुपये) है। XP Pad 8 का Soft Light Edition 8GB + 256GB और 12GB + 256GB संस्करण में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमशः CNY 2,699 (लगभग 33,580 रुपये) और CNY 2,999 (लगभग 37,317 रुपये) रखी गई हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments