टेक्नोलॉजी डेस्क। WhatsApp यूज़र्स के लिए एक अच्छी खबर है। मौजूदा करोड़ों यूज़र्स के लिए कंपनी ने एक बार फिर नया फीचर पेश किया है, जिससे मैसेजिंग अब और भी सरल हो गई है। हाँ, अब चैट के दौरान आने वाले संदेशों को आसानी से एक दूसरी भाषा में अनुवाद किया जा सकता है। इस फीचर की मदद से अलग-अलग भाषाओं बोलने वाले लोग भी बिना किसी बाधा के एक-दूसरे से बातचीत कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें-जल्द आ रहा Apple का फोल्डेबल iPhone, जानें कैसा होगा डिजाईन और फीचर्स
नया अपडेट आते ही यदि आपको किसी अज्ञात भाषा में प्राप्त संदेश दिखे, तो उसे समझना अब आसान हो गया है। मैसेज पर लॉन्ग-प्रेस करते ही आपके सामने Translate विकल्प आ जाता है, जिसे टैप करके आप अनुवाद कर सकते हैं। इससे यूजर अपनी पसंद के अनुसार भाषा चुनकर अनुवाद देख सकते हैं। अनुवादित मैसेज को आप सेव भी कर सकते हैं, ताकि उसे फिर से Translate न करना पड़े। यह नया फीचर सिर्फ व्यक्तिगत चैट तक सीमित नहीं है, बल्कि समूह चैट और चैनल अपडेट्स में भी काम करेगा, जिससे हर तरह के संदेशों का ट्रांसलेशन सरल और सुविधाजनक हो जाता है।

इसमें ऐसे विकल्प को ऑन करने की अनुमति दी गई है जिससे पूरे चैट के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन सेट किया जा सकता है। सरल शब्दों में कहें तो यह फीचर चैट में आने वाले सभी नए मेसेज को आपकी चुनी हुई भाषा में अपने आप ट्रांसलेट कर देगा। यह समझना जरूरी है कि इस फीचर के आने से बहुत से लोग सोच सकते हैं कि अब उनके संदेश सर्वर पर भेजे जाएंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सभी ट्रांसलेटशन सीधे डिवाइस पर ही किए जाते हैं। इसका मतलब यह है कि व्हाट्सएप कभी भी आपके संदेश के कंटेंट तक एक्सेस नहीं कर पाएगा। आपकी प्राइवेसी फीचर ऑन रहने के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
यह फीचर 1:1 चैट, ग्रुप और चैनल अपडेट के लिए काम करेगा। एंड्रॉयड यूजर्स पूरे चैट थ्रेड के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन ऑन कर सकते हैं। इससे बातचीत में आने वाले सभी मैसेज अपने आप ट्रांसलेट हो जाएंगे। अभी यह फीचर एंड्रॉयड और iOS डिवाइस के लिए जारी किया जा रहा है, लेकिन यह अभी तक साफ नहीं है कि यह Windows और Web वर्जन में कब आएगा।