टेक्नोलॉजी डेस्क। Skullcandy Uproar TWS भारत में लॉन्च हो गया है। ये ट्रू वायरलेस स्टिरियो ईयरफोंस चार माइक यूनिट के साथ आते हैं और ENC (एनवायरमेंटल नॉइज़ कैंसिलेशन) सपोर्ट करते हैं लेकिन इनमें एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) वाला वेरिएंट नहीं दिया गया है। नया वेरिएंट कुल मिलाकर 46 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है, जिसमें चार्जिंग केस भी शामिल है।
यह भी पढ़ें-अब डिजिटल पेमेंट में OTP के अलावा भी रहेंगे ऑप्शन, RBI ने दिए नए निर्देश
ईयरफोन्स में टच कंट्रोल्स मिलते हैं और एक अनस्पेसिफाइड IP रेटिंग दी गई है। इससे पहले कंपनी ने भारत में Skullcandy Ink’d ANC भी पेश किया था, जिसकी बैटरी लाइफ 43 घंटे तक है। Skullcandy Uproar TWS का स्पेशल लॉन्च हो चुका है और लिमिटेड-टाइम price 2,499 रुपये रखा गया है। ये ईयरफोन्स मैट ब्लैक शेड में Skullcandy इंडिया वेबसाइट, Amazon और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए मिल रहे हैं।

Skullcandy Uproar TWS में ट्रेडिशनल इन-ईयर डिज़ाइन और एंगुलर स्टेम्स के साथ इंट्यूटिव टच कंट्रोल्स दिए गए हैं। हेडसेट क्वाड माइक-बैक्ड ENC सपोर्ट करता है ताकि शोर-भरी जगहों पर भी क्लियर कॉल मिल सकें। कंपनी के अनुसार, हर ईयरबड में दो माइक्रोफोन्स दिए गए हैं। Skullcandy ने कन्फर्म किया है कि Uproar TWS में 10mm ड्राइवर्स हैं। ये Bluetooth 5.4, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और लो-लेटेंसी सपोर्ट करते हैं। कंपनी के अनुसार ईयरफोन्स स्वेट और वॉटर रेजिस्टेंट हैं, एक्सैक्ट IP रेटिंग अभी रिवील नहीं की गई है। चार्जिंग केस के साथ मिलाकर Skullcandy Uproar TWS की कुल बैटरी लाइफ 46 घंटे तक बताई गई है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट के क्विक चार्ज से 2 घंटे तक का कंटीन्यूअस प्ले टाइम मिलता है। चार्जिंग केस USB Type-C पोर्ट के साथ आता है।
Skullcandy Ink’d ANC ने हाल ही में भारत में 2,999 रुपये कीमत के साथ ट्रू ब्लैक कलर विकल्प में वापसी की है। इन ईयरबड्स में क्लासिक इन-ईयर डिज़ाइन के साथ 10mm ड्राइवर्स, एडवांस्ड ANC (क्वाड-माइक ENC) सिस्टम, टच कंट्रोल्स, Bluetooth 5.4, मल्टी-प्वाइंट पेयरिंग, लो-लेटेंसी मोड और IPX4 स्प्लैश-रेज़िस्टेंट रेटिंग दी गई है। हालांकि केस में IPX4 रेटिंग नहीं है लेकिन इनकी बैटरी लाइफ सहित केस के साथ कुल 43 घंटे तक की बैकअप मिलती है और सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 2 घंटे तक का प्ले टाइम प्राप्त होता है।