HomeSportsफ्रांस के फुटबॉलर ने जीता सबसे प्रतिष्ठित Ballon D’Or 2025 अवॉर्ड, इस...

फ्रांस के फुटबॉलर ने जीता सबसे प्रतिष्ठित Ballon D’Or 2025 अवॉर्ड, इस महिला ने भी मारी बाजी

स्पोर्ट्स डेस्क। फ्रांस के फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले ने सोमवार को फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कार, बैलोन डी’ओर (Ballon d’Or 2025) जीता। उन्हें यह पुरस्कार पिछले सीजन में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) को चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीतने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए मिला। 28 वर्षीय डेम्बेले ने बार्सिलोना और स्पेन के किशोर सनसनी लामिन यामल को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता।

यह भी पढ़ें-भारत से दूसरी बार पिटा पाकिस्तान, इस खिलाड़ी ने जमकर की गेंदबाजों की धुनाई

ओस्मान डेम्बेले अब मैनचेस्टर सिटी और स्पेन के मिडफील्डर रोड्री का स्थान लेंगे, जिन्होंने 2024 में यह खिताब जीता था। डेम्बेले, जो पहले बोरुसिया डॉर्टमुंड और बार्सिलोना के लिए खेल चुके हैं, 2018 में विश्व कप जीतने वाली फ्रांसीसी टीम का भी हिस्सा थे। पिछले सीजन में, उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में कुल 35 गोल किए और क्लब के इतिहास में पीएसजी के पहले चैंपियंस लीग, फ्रेंच लीग और कप डबल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ballon d'Or 2025: ओस्मान डेम्बेले बने बेस्ट फुटबॉलर, मेसी की बराबरी कर  ऐताना बॉनमाटी ने महिला वर्ग में रचा इतिहास | Ballon d'Or 2025 winner  Ousmane Dembele in mens and Aitana ...

महिला कैटेगरी में बार्सिलोना की मिडफील्डर एताना बोन्मटी ने बड़ा इतिहास रचा। उन्होंने लगातार तीसरी बार बैलोन डी’ओर जीतकर महिला फुटबॉल में अपनी बादशाहत साबित की। 26 साल की यह स्पेनिश स्टार भले ही टीम को यूरोपीय खिताब तक न ले जा सकीं, लेकिन उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और निरंतरता ने उन्हें फिर से शीर्ष पर खड़ा कर दिया। बोन्मटी अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं जिन्होंने बैक-टू-बैक तीन बैलोन डी’ओर खिताब जीते हैं।

Ousmane Dembele​​​​​​​ ने किया भावुक पोस्ट:

पुरस्कार जीतने के बाद भावुक डेम्बेले ने कहा, “मेरे पास सचमुच शब्द नहीं हैं। पीएसजी के साथ यह सीज़न अविश्वसनीय रहा। यह एक व्यक्तिगत ट्रॉफी है, लेकिन इसे पूरी टीम ने जीता है। बैलन डी’ओर कभी मेरा करियर लक्ष्य नहीं था, लेकिन मैंने चैंपियंस लीग जीतने के लिए कड़ी मेहनत की।” डेम्बेले ने अपने कोच लुइस एनरिक का भी धन्यवाद किया और उन्हें “पिता समान” बताया।

बता दें कि इसी समारोह में, 18 वर्षीय लामिन यामल को लगातार दूसरी बार कोपा अमेरिका ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जो 21 वर्ष से कम उम्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दी जाती है। यामल ने 2023 में बार्सिलोना के साथ अपना सीनियर पदार्पण किया था, और उस समय डेम्बेले उनके साथी खिलाड़ी थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments