HomeEntertainmentपंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक, बाइक हादसे के बाद आया...

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक, बाइक हादसे के बाद आया हार्ट अटैक

सोलन। प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राजवीर मोटरसाइकिल से शिमला जा रहे थे। बद्दी इलाके में उन्होंने मोटरसाइकिल से कंट्रोल खो दिया और हादसे का शिकार हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें-योगी सरकार का बरेली बवाल पर बड़ा एक्शन, मौलाना तौकीर रजा समेत 8 गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। दुर्घटना के बाद राजवीर को प्रारंभिक चिकित्सा के बाद उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, वह फिलहाल आईसीयू में हैं। डॉक्टरों की टीम उन पर कड़ी निगरानी रखी रही है। डॉक्टरों ने उनकी हालत पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित कई राजनेताओं ने गायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा, “पंजाब के युवा पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर सुनकर, गुरु साहिब राजवीर को शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दें और वह अपनी पंजाबी गायकी के माध्यम से पंजाब का नाम रोशन करते रहें। इसके अलावा कई पंजाबी गायक अस्पताल पहुंच गए हैं।

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में  भर्ती | Punjabi singer Rajvir Jawanda injured in road accident

बता दें कि राजवीर (Rajvir Jawanda) ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 2014 में की थी। उन्हें अपने गीत “काली जवंदा दी” से प्रसिद्धि मिली। उन्होंने “मिंडो तसीलदारनी” और “सूबेदार जोगिंदर सिंह” सहित कई फ़िल्मों में भी अभिनय किया। उनके कुछ लोकप्रिय गीत “जोर”, “सोहनी”, “रब्ब करके”, “तू दिसदा पैंदा”, “मोरनी”, “धेयां”, “खुश रह कर” और “जोगिया” हैं।

राजवीर फिलहाल अपने परिवार के साथ मोहाली में रहते हैं। इतना ही नहीं राजवीर जवंदा के इंस्टाग्राम पर 24 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं और अपने प्रशंसकों के साथ अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। संगीत जगत में कदम रखने से पहले, राजवीर जवंदा पंजाब पुलिस में भी कार्यरत थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments