HomeIndiaलखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे...

लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार

लखनऊ। यूपी के राजधानी लखनऊ में आज चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट (Lucknow airport) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण टेकऑफ से पहले ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित 151 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें-दिल्ली के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी, खाली कराए गए कैंपस

खबरों के मुताबिक आज शनिवार को इंडिगो की एक फ्लाइट संख्या 6E-2111 में तकनीकी खराबी सामने आ गई। लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की यह फ्लाइट टेकऑफ से ठीक पहले ही रुक गई। रनवे पर तेज़ी से दौड़ने के बावजूद विमान हवा में नहीं उठ पाया। कैप्टन ने सूझबूझ दिखाते हुए अंतिम क्षणों में ही प्लेन को रोक दिया। इस उड़ान में लगभग 151 यात्री सवार थे। सूत्रों के अनुसार इसी विमान में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थीं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: टेकऑफ से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी  खराबी, डिंपल यादव भी थीं सवार | Technical fault in indigo flight just  before takeoff at ...

अचानक घटे इस घटनाक्रम से यात्रियों के बीच हड़बड़ी मच गई थी। सभी यात्रियों के चेहरों पर दहशत स्पष्ट झलक रही थी। इस दौरान यात्रियों ने कहा कि ईश्वर ने उन्हें बचा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार यह घटना इंडिगो की ही एक फ्लाइट की थी, जो लगभग 11 बजे रनवे पर पहुंचकर उड़ान भरने के लिए तैयार थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह रफ्तार पकड़ने लगी, असामान्य ध्वनि सुनाई दी। फ्लाइट को पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिला, जिससे उसे हवा में उठाने की स्थिति नहीं बन सकी।

पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को अबेंडिंग टेकऑफ की सूचना दी और आवश्यक सुरक्षा उपाय करते हुए विमान को रोक दिया। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार किसी तकनीकी समस्या के कारण यह विमान उड़ान नहीं भर पाया था। सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारकर बाद में उन्हें दूसरी उड़ान से दिल्ली भेजा गया। इस उड़ान में डिंपल यादव सहित 151 यात्री सवार थे। घटनाक्रम में पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्रियों को अगली उड़ान के जरिए दिल्ली पहुँचाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments