स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच रोमांचक मुकाबला रविवार यानी 14 सितंबर को खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक दोनों टीमों ने 1-1 मैच खेला है और दोनों टीमों ने अपने-अपने मैच जीते हैं।
यह भी पढ़ें-‘आखिर कितना झुकोगे…’भारत-पाक मैच पर अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर कसा तंज
भारतीय टीम यूएई के खिलाफ 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी। लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI कैसी रहने वाली है? बता दें कि भारत ने यूएई के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शानदार शुरुआत की। टीम ने पहला मैच 9 विकेट से जीतकर ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम ओमान के खिलाफ 93 रनों से जीत दर्ज करके अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम के सुपर 4 में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। दोनों टीमें एक-दूसरे से हारना नहीं चाहेंगी।

खिताब की प्रबल दावेदार भारत ने आठ बार खिताब जीता है जबकि पाकिस्तान ने दो बार खिताबी ट्रॉफी जीती है। दुबई की परिस्थितियां दोनों टीमों के स्पिनरों के लिए मददगार साबित होंगी। हालांकि, इस मैच से पहले सबसे बड़ी चुनौती दोनों टीमों के लिए सही प्लेइंग इलेवन चुनना होगी। तो आइये जानते हैं कैसे हो सकता है दोनों टीमों की प्लेइंग 11?
टीम इंडिया यूएई के खिलाफ तीन स्पिन गेंदबाजों और एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी। इन तीन स्पिनरों में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती शामिल थे, जबकि जसप्रीत बुमराह मुख्य तेज गेंदबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। जबकि अर्शदीप सिंह की जगह नहीं मिली थी। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने यूएई के खिलाफ पहले मैच में ओपनिंग की थी।
IND vs PAK: India probable 11-
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
IND vs PAK: Pakistan probable 11-
मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, हसन नवाज, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ।