टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi अब जल्दी ही Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max के नाम से अपने दो नए डिवाइस पेश करने वाला है, जिसे कंपनी ने आधिकारिक तौर पर teaser करना शुरू कर दिया है। ये दोनों डिवाइस 2026 के दो सबसे आकर्षक फ्लैगशिप होंगे, जिसकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है। टीजर वीडियो में फोन के डिज़ाइन का खुलासा हो गया है, जिसमें इस बार एक नया बोल्ड स्टाइल दिखाई दे रहा है। साथ ही फोन के पीछे की तरफ एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिख रहा है, जिसे Xiaomi ने “मैजिक बैक स्क्रीन” नाम दिया है।
यह भी पढ़ें-Vivo के दो शानदार 5G फोन लांच, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स
सबसे अहम बात यह है कि इसमें क्वालकॉम का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेनरेशन 5 प्रोसेसर शामिल होगा। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट नेक्स्ट लेवल की परफॉर्मेंस प्रदान करेगा, जिससे Xiaomi 17 सीरीज का हर डिवाइस बाजार के सबसे शक्तिशाली Android डिवाइसों में से एक बन जाएगा। प्रोसेसर की ताकत इसे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और भारी एप्लिकेशन के लिए एक शक्तिशाली विकल्प बनाती है। हाई क्लॉक स्पीड, बेटर AI प्रोसेसिंग और उन्नत GPU क्षमता के साथ यह चिपसेट टेक्निकल टीमिंग को एक नई ऊँचाई पर ले जाएगा।

Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max इस महीने के अंत तक चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है लेकिन ग्लोबल लॉन्च के बारे में अब तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। भारत में आम तौर पर Xiaomi एक रेगुलर मॉडल के साथ अल्ट्रा मॉडल भी पेश करता है, पर इस बार ऐसा नहीं दिख रहा है, इसलिए संभावना है कि कंपनी भारतीय बाजार में केवल रेगुलर Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Pro Max ही पेश करेगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17 सीरीज में Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। हालांकि आधिकारिक टीज़र में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इस बार एक नए प्रकार के रियर डिस्प्ले का संकेत मिला है। कंपनी के अनुसार मैजिक बैक स्क्रीन कई कामों को आसान बना देगी। यह स्क्रीन अलग-अलग क्लॉक फेस दिखा सकती है। साथ ही इस स्क्रीन के जरिए रियर कैमरे से सेल्फी लेने में भी आसानी होगी, ताकि आप पीछे की ओर देखकर तस्वीरें ले सकें। यह डिस्प्ले एक व्यूफाइंडर की तरह भी काम कर सकता है। इसके अलावा इस स्क्रीन पर कुछ एप्स की नोटिफिकेशन्स भी मिलने की संभावना है।