टेक्नोलॉजी डेस्क। भारत में Vivo ने आज अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं- Y31 5G और Y31 Pro 5G। कहा जा रहा है कि Y31, पिछले साल लॉन्च हुए Y29 का नया एडिशन है और इसमें कई अपडेट देखे जा रहे हैं। नए डिवाइस में 6.68-इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही फोन में 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, स्टीरियो स्पीकर और 50MP के रियर कैमरे जैसे फीचर मिलते हैं।
यह भी पढ़ें-Oppo Pad 5 के फीचर्स लांच से पहले हुए लीक, जानें कितना दमदार है ये टैबलेट
बैटरी के मामले में यह मॉडल 6500mAh की बड़ी क्षमता दे रहा है और चार्जिंग की बात करें तो 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट भी दिया गया है। Vivo Y31 5G के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालते हैं तो इसमें 6.68 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले उपलब्ध है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन को आपूर्ति करने वाले पावरफुल ब्राइटनेस के लिए डिवाइस 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है, और इसकी सुरक्षा के लिए गार्जियन ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में मीडियाटेक 6300 6nm चिपसेट है।
Vivo Y31 5G के फीचर्स:
कैमरों की बात करें तो Vivo Y31 5G में 50MP (f/1.8) प्राइमरी कैमरा और 0.08MP (f/3.0) सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट कैमरा 8MP (f/2.0) सेटअप के साथ सामने आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है। बैटरी के मामले में यह डिवाइस 6500mAh क्षमता के साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देता है। कुल मिलाकर, Vivo Y31 5G एक मजबूत डिस्प्ले, सक्षम कैमरा सिस्टम, तेज चार्जिंग और बड़ी बैटरी के साथ एक संतुलित पेशकश है, जो यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई आधुनिक फीचर्स प्रदान करता है।

Vivo Y31 Pro 5G के फीचर्स:
वीवो के इस डिवाइस में भी 50MP का रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। फोन की फ्रंट तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस डिवाइस में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 6500mAh की बैटरी मिलती है।
कीमत की बात करें तो वीवो Y31 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि 4GB + 128GB मॉडल 14,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल 16,499 रुपये है। सीरीज के प्रो मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है जिसमें 8GB + 128GB वाला विकल्प मिलता है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। दोनों डिवाइस Amazon.in, वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।