HomeEntertainmentबॉक्स ऑफिस पर 'बागी 4' की धीमी हुई रफ्तार, इस फिल्म की...

बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ की धीमी हुई रफ्तार, इस फिल्म की कमाई दमदार

मुंबई। बॉक्स ऑफिस के लिए सितंबर का महीना काफी रोचक रहा है। जहां एक ओर टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘Baaghi 4’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर रही है, वहीं मराठी सिनेमा ‘दशावतार’ लोगों के बीच अपनी खास जगह बना रही है। दूसरी ओर, ‘डीमन स्लेयर: टू द हशिरा ट्रेनिंग’ एनीमे फिल्म पसंद करने वालों के लिए स्पेशल फिल्म है।

यह भी पढ़ें-तेजा सज्जा की ‘मिराई’ का लहराया परचम, कमाई में ‘बागी 4’ को दी मात

सबसे पहले बात करें ‘बागी 4’ की, तो टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेडं रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बागी 4’ ने पहले हफ्ते में करीब 44.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जबकि दूसरे हफ्ते की शुरुआत काफी धीमी रही। फिल्म में रविवार को 2.15 करोड़ का उछाल देखने को मिला और उसके बाद इसमें गिरावट देखी गई।

दूसरे सोमवार को फिल्म ने महज 75 लाख का कारोबार किया और मंगलवार को 90 लाख का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की 12 दिनों की कुल कमाई 51.30 करोड़ रुपए हो गई। ‘बागी 4’ का बजट करीब 80 करोड़ रुपए है, लिहाजा अभी तक ये फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। दूसरी तरफ, मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ने एक अलग ही तरह की राह दिखाई है।

Dashavatar : या 5 कारणांसाठी पहायलाच हवा 'दशावतार'; म्हणूनच होतेय  कोट्यवधींची कमाई - Marathi News | Dashavatar five reasons to watch Dilip  Prabhakar starrer marathi movie do not miss these things ...

इस थ्रिलर ड्रामा को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर महाराष्ट्र और गोवा के इलाकों में। पहले दिन में फिल्म ने धीमी शुरुआत की और 60 लाख रुपए की कमाई की, लेकिन इसके बाद फिल्म ने वीकेंड में जोरदार छलांग लगाते हुए शनिवार को 1.4 करोड़ और रविवार को 2.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। बाद में सोमवार को थोड़ी गिरावट के साथ कमाई 1.1 करोड़ रुपए की हुई। इसके बाद मंगलवार को फिर से अच्छी रिकवरी हुई और फिल्म ने पांचवें दिन 1.3 करोड़ रुपए की कमाई की। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 6.8 करोड़ रुपए हो गया है, जो मराठी फिल्मों के लिए एक बेहतरीन आंकड़ा माना जा रहा है। एनीमे फिल्म ‘डीमन स्लेयर’ को भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पांचवें दिन करीब 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। भारत में इसकी कुल कमाई 47.70 करोड़ रुपए हो चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 4,200 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की है, जिससे यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments