HomeBit Coinएशियाई बाजार फिसला, ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत; इन शेयरों पर...

एशियाई बाजार फिसला, ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत; इन शेयरों पर रखें नजर

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट (global markets) से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज तेजी का रुख बना हुआ है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-आखिरी ओवर में पलट गया खेल, बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से दी शिकस्त

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की अमेरिका में महंगाई और विकास दर को लेकर दी गई चेतावनी के बाद वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में गिरावट आ गई। डाउ जॉन्स दिन के ऊपरी स्तर से 400 अंक फिसल कर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,656.92 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 215.50 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूट कर 22,573.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,381.89 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

Closing Bell: कमजोर तिमाही नतीजों से बाजार में गिरावट, 500 से ज्यादा अंक  टूटा सेंसेक्स; निफ्टी 24968 पर बंद - stock market live updates on july 18  2025 sensex nifty today top

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 9,223.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,872.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,611.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

हैंग सेंग इंडेक्स 272.88 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,432 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.63 प्रतिशत उछल कर 3,845.91 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 140 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,104 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,456 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.37 प्रतिशत फिसल कर 26,151.07 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.19 प्रतिशत टूट कर 4,294.44 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 45,438 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.02 प्रतिशत फिसल कर 8,123.27 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.04 अंक की सांकेतिक गिरावट के साथ 1,273.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments