मुंबई। असम के मशहूर गायक, संगीतकार और अभिनेता ज़ुबीन गर्ग (Zubeen Garg) का शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक दुर्घटना में निधन हो गया। ज़ुबीन 52 वर्ष के थे। इस खबर ने पूरे देश, खासकर असम और पूर्वोत्तर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से लाखों प्रशंसक सदमे में हैं।
यह भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ की धीमी हुई रफ्तार, इस फिल्म की कमाई दमदार
दरअसल ज़ुबीन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग (scuba diving) करने गए थे। बताया जा रहा है कि स्कूबा डाइविंग’ के दौरान हुए हादसे में ज़ुबीन गर्ग को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उन्हें समुद्र से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले अब असम पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में जुबीन गर्ग के मैनेजर से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
मोरीगांव, असम निवासी वकील रतुल बोरा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में श्यामकानु महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रतुल ने उन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और आवश्यक कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने इवेंट मैनेजर पर लापरवाही का आरोप लगाया और दावा किया कि उनके कार्यों के कारण ही ऐसी परिस्थितियाँ पैदा हुईं जिससे यह दुखद परिणाम हुआ। नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल ने एक बयान में कहा कि स्कूबा डाइविंग के दौरान गर्ग को सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी। पुलिस इस मामले में जुबीन गर्ग के मैनेजर से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि गायक जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) का पार्थिव शरीर शनिवार शाम तक सिंगापुर से नई दिल्ली और फिर उसी रात गुवाहाटी लाने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “हमें उम्मीद है कि ज़ुबिन को कल शाम तक नई दिल्ली और रात तक गुवाहाटी लाया जाएगा। गुवाहाटी में, हम उन्हें एक दिन के लिए सरुसजाई में रखेंगे ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।”
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “लोकप्रिय गायक ज़ुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। संगीत में उनके अपार योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके गीत सभी वर्गों के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”