HomeTech and AIAI हुआ पुराना, अब आने वाला है इस नई टेक्नोलॉजी का जमाना 

AI हुआ पुराना, अब आने वाला है इस नई टेक्नोलॉजी का जमाना 

टेक्नोलॉजी डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पिछले कुछ वर्षों से तकनीकी दुनिया की सबसे अहम बहस और खोज का विषय बना हुआ है। फिर वो चाहे टेक कंपनियाँ हों या रिसर्च लैब्स, हर जगह AI के लाभों के साथ-साथ इसके जोखिमों पर गहन चर्चा देखने को मिलती है। अब तकनीकी दुनिया में एक और बड़ा कदम आने वाला है- सिंथेटिक इंटेलिजेंस (SI), जिसे AI का अगला और उससे भी अधिक उन्नत संस्करण बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-आने वाले हैं Xiaomi के दो नए 5G फोन, बैक पैनल पर भी होगी डिस्प्ले

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में SI इंसान के जीवन को इस तरह बदल सकता है कि उसकी कल्पना ही असम्भव लगने लगे। सिंथेटिक इंटेलिजेंस, जिसे SI के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसी तकनीक है जो केवल डेटा प्रोसेसिंग या सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग तक सीमित नहीं रहती। इसमें मानव-जैसी समझ, तर्कशक्ति और रचनात्मकता की क्षमता पाई जाती है। सरल शब्दों में कहें तो SI केवल सीखी गई जानकारी पर निर्भर नहीं रहता; यह नए परिस्थितियों को भी स्वतः समझकर सही निर्णय ले सकता है। यही वजह है कि SI को AI से कहीं अधिक शक्तिशाली माना जाता है।

दोनों के बीच तुलना करने पर फर्क साफ-साफ दिखाई देता है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए AI और SI को शतरंज खेलने का मौका मिला है। AI केवल नियमों और पुराने गेम के डेटा के आधार पर अपनी चाल चलेगा।उसका निर्णय उन जानकारी तक सीमित रहेगा जिन्हें उसने पहले से देखा है। दूसरी तरफ SI न सिर्फ नियमों को समझेगा, बल्कि सामने वाले खिलाड़ी की रणनीति और अप्रत्याशित चालों को भी तुरंत भांप लेगा और अपनी योजना उसी के अनुसार एडजस्ट कर लेगा। इसका मतलब है कि SI मशीन की तरह केवल आदेश मानने वाला तंत्र नहीं होगा; यह इंसानों की तरह सोचने, समझने और सीखने की क्षमता भी दिखाएगा। इस तरह, SI भविष्य में खेल और अन्य क्षेत्रों में अधिक जटिल वातावरण के साथ बेहतर ढंग से तालमेल बिठाने में सक्षम होगा।

SI की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ आदेशों का पालन नहीं करता, बल्कि परिस्थिति को समझकर खुद नई दिशा तय कर सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति कहे, “मैं गरीब हूं,” तो AI इसे सिर्फ एक तथ्य मान लेगा; पर SI संदर्भ को समझेगा और यह भी पहचान सकेगा कि यह मजाक है, व्यंग्य है या सच है। कई रिपोर्ट्स का दावा है कि अगर SI को सही तरीके से विकसित किया गया, तो मशीनें इंसानों की सोच और कार्यक्षमता से भी तेज हो सकती हैं। यानी यह तकनीक न सिर्फ काम आसान बनाएगी, बल्कि कई मौकों पर इंसानों से आगे निकल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments