HomeSportsएशिया कप से बाहर हुआ अफगानिस्तान, श्रीलंका से 6 विकेट से मिली...

एशिया कप से बाहर हुआ अफगानिस्तान, श्रीलंका से 6 विकेट से मिली मात

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 के ग्रुप बी के अंतिम लीग मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को हरा दिया। कुसल मेंडिस के शानदार अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने गुरुवार को शेख जायेद स्टेडियम में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस हार के साथ ही अफगानिस्तान एशिया कप 2025 से बाहर हो गया।

यह भी पढ़ें-पहले टी20 में इंग्लैंड ने 4 विकेट से दर्ज की जीत, इस खिलाड़ी ने काटा गदर

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। टीम ने 22 रन के स्कोर पर पथुम निसांका का विकेट गंवा दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने इस अहम मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा। वह 52 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 74 रन बनाकर नाबाद रहे। मेंडिस को कुसल परेरा 28 रन, चरिथ असलांका 17 रन और कामिंडु मेंडिस 26 रन का अच्छा साथ मिला। श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बनाए।

अफगानिस्तान अपनी गेंदबाजी, खासकर अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। इस मैच में टीम के अनुभवी स्पिनर राशिद खान और नबी किफायती रहे, लेकिन विकेट लेने में नाकाम रहे। नबी ने 3 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया। राशिद ने 4 ओवर में 23 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए। नूर अहमद, उमरजई और मुजीब उर रहमान ने 1-1 विकेट लिया।

लटका हुआ चेहरा, गम में पूरी टीम... एशिया कप से बाहर होने के बाद अफगानी  पठानों की हालत खराब​ - afghanistan team sad and heartbroken after lost to  sri lanka and crash

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की स्थिति बेहद खराब थी। टीम ने 12.1 ओवर में 79 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद नबी ने राशिद खान के साथ सातवें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। राशिद 23 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। जब राशिद का विकेट गिरा, तब अफगानिस्तान का स्कोर 17.1 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन था। इसके बाद नबी ने पारी संभाली। नबी ने 19 ओवर में 17 रन बनाए। 19 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 137 रन था।

दुनिथ वेल्लालेग 20वां ओवर फेंकने आए। नबी ने इस ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए। उन्होंने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी गेंद पर दो रन लेने की कोशिश में वह रन आउट हो गए। आखिरी ओवर में 32 रन बने। नबी ने 22 गेंदों में छह छक्कों और तीन चौकों की मदद से 60 रनों की यादगार पारी खेली और अफगानिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 169 रन तक पहुंचाया।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने 14 और सेदिकुल्लाह अटल ने 18 रन बनाए। इब्राहिम जदरान ने 27 गेंदों में 24 रन बनाए। दरवेश रसूली ने 9 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 6 रन बनाए। नूर अहमद 6 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। 31 वर्षीय गेंदबाज ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। इस हार के साथ ही अफगानिस्तान एशिया कप से बाहर हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments