स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला इस रविवार को दुबई में आयोजित होगा। इस मुकाबले से पहले ट्वीट वाले बयानबाजी की वजह से एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपने भारत और भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ कई उकसाने वाले बयानों के लिए जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें-इतनी जल्दी क्या है…एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर ये क्या बोल गई सुप्रीम कोर्ट?
उन्होंने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के संदर्भ में फिर से ऐसी ही चर्चा छेड़ दी है, जिससे माहौल गर्म हो गया है। उल्लेखनीय बात यह है कि डब्ल्यूसीएल के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दो बार खेलने से इनकार कर दिया था। अब जब एशिया कप के रविवार के मुकाबले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है, अफरीदी ने अपने ‘सड़े अंडे’ वाले बयान को फिर से याद करते हुए पूर्व भारतीय ओपनर Shikhar Dhawan पर कटाक्ष किया। याद रहे कि इस तनावपूर्ण स्थिति के चलते धवन ने भी पाकिस्तानी टीम के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था।

अफरीदी यहीं नहीं थमे। उन्होंने भारतीय समाज को लेकर भी टिप्पणी की। उनके अनुसार भारत में खिलाड़ी अक्सर दबाव में रहते हैं और कुछ को देशभक्त होने का प्रमाण देना पड़ता है। अफरीदी ने कहा, “भारत में अभी भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो यह साबित करने की कोशिश करते रहते हैं कि वे भारतीय हैं। कभी उनके घरों को जलाने की धमकी मिलती है, तो कभी सोशल मीडिया पर उनका निशाना बनता है।”
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को पहले से ही हाई-टेंशन वाला माना जा रहा है। अफरीदी की नई बयानबाजी ने दोनों देशों के प्रशंसकों के बीच बहस को और भी तेज कर दिया है। यह मैच जो रविवार को दुबई में होने वाला है, एशिया कप का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है। अब यह देखना बाकी है कि मैदान पर खिलाड़ी अपनी बैट और बॉल से जवाब देंगे या अफरीदी की बाते चर्चा का हिस्सा बनी रहेंगी।