HomeBit Coinएशिया के 6 बाजार हरे निशान पर, ग्लोबल मार्केट से मजबूती के...

एशिया के 6 बाजार हरे निशान पर, ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट (global market) से मंगलवार को मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

यह भी पढ़ें-सर्राफा बाजार में सस्ता हो गया सोना, यहां देखें चांदी की ताजा कीमतें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती की है, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.47 प्रतिशत उछल कर 6,615.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 207.65 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,384.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 45,943.95 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख - Tarun Mitra

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई बिकवाली की वजह से मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,277.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,896.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,748.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज एशियाई बाजार में भी 9 बाजार में से 6 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत टूट कर 7,907.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.10 प्रतिशत फिसल कर 3,856.45 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.04 प्रतिशत लुढ़क कर 4,336.88 अंक के स्तर पर पहुंचे हुए हैं। दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 25,186 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments