नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार (Bullion Market) में आज सोने के भाव में मामूली गिरावट नजर आ रही है। दूसरी ओर चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,11,060 रुपये से लेकर 1,11,210 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर 22 कैरेट सोना 1,01,800 रुपये से लेकर 1,01,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
यह भी पढ़ें-नई Suzuki Swift को क्रैश टेस्ट में मिले इतने स्टार, सेफ्टी का रखा गया खास ख्याल
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 1,11,210 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,01,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दखल में है।वहीं देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,11,060 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,01,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। इसी प्रकार अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,11,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,01,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,11,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,01,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,11,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,01,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,11,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,01,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,11,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,01,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,11,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,01,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।