नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने दशहरे, दीपावली जैसे आगामी त्योहारी सीजन में NCR को दहलाने की साजिश रचने वाले पांच आतंकियों (terrorist) को गिरफ्तार किया है। अपराधियों को अलग-अलग राज्यों से पकड़कर पूछताछ की जा रही है ताकि उनके तार जुड़े सामूहिक नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें- India Top 30 Popular Dogs Breeds-भारत की 30 लोकप्रिय डॉग ब्रीड्स
पुलिस के अनुसार इनके कब्जे से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला कुछ सामान भी बरामद हुआ है। समाचार एजेंसी के हवाले से दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों में से दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी बुधवार को पुलिस ने रांची और दिल्ली से दो आतंकी गिरफ्तार किए थे। गिरफ्तार किए गए अशरफ दानिश उर्फ अशहर दानिश और आफताब आतंकी मॉड्यूल गजवा-ए-हिंद को मुस्लिम युवाओं को जिहादी बनाने और देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियाँ कराने के लिए तैयार करते थे। उनके लिंक पाकिस्तानी आतंकी संगठन और खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी मिलने के संकेत मिले हैं। इसके आधार पर आठ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे स्पेशल सेल, एनआईए, आइबी और अन्य केंद्रीय संस्थाओं के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
एक अधिकारी ने जानकारी दी कि बोकारो के निवासी प्रमुख आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। वह एक ऐसे मॉड्यूल से जुड़ा था जो इस्लामिक स्टेट से संबंधित है और दिल्ली पुलिस के स्पेशल प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार, समन्वित कार्रवाई में एक साथ सभी टीमों ने तलाशी और गिरफ्तारी की। इस अभियान में एक अन्य संदिग्ध आफताब को भी दिल्ली से पकड़ा गया। एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि अलग-अलग राज्यों से कुल मिलाकर कम से कम आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और संयुक्त दल उनकी कथित भूमिका की गहराई से जाँच कर रहा है।