HomeAutomobileKawasaki ने अपडेट के बाद पेश कीं Ninja 125 और Z125, जानें...

Kawasaki ने अपडेट के बाद पेश कीं Ninja 125 और Z125, जानें क्‍या हैं फीचर्स

ऑटो डेस्क। हाल ही में दुनिया भर में सिर्फ कार ही नहीं, मोटरसाइकिलों को भी लोग बेहद पंसद करने लगे हैं। इस वजह से कई प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता अपने-कई सेगमेंटों में बाइक्स पेश करते रहते हैं। ऐसी ही एक प्रमुख कंपनी Kawasaki है, जो अलग‑अलग सेगमेंट के वाहन ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें-लॉन्च होने वाली है Maruti e-Vitara, इन दमदार फीचर्स से लैस होगी गाड़ी

ताजा रिपोर्टों के अनुसार Kawasaki ने हाल ही में अपनी दो मोटरसाइकिल Kawasaki Ninja 125 और Z125 को अपडेट के साथ बाजार में पेश किया है। इन अपडेटेड बाइक्स में क्या खासियतें दी गई हैं, यही हम इस खबर में बताने जा रहे हैं। कावासाकी ने एंट्री-लेवल मॉडल Kawasaki Ninja 125 और Z125 को अपडेट के साथ लौटा दिया है। निर्माता की तरफ से इन मोटरसाइकिलों को भारत में नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में नया रूप और नई रंग-विकल्प के साथ पेश किया गया है।

Kawasaki Ninja 125 Launch: 125cc सेगमेंट में मचाई हलचल! Kawasaki ने लॉन्च की  अपडेटेड Ninja और Z125, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश |

सूत्रों के अनुसार, इन दोनों मोटरसाइकिलों के साथ अब अपडेटेड ग्राफिक्स और नए रंग मिलेंगे। उपलब्ध रंगों में कैंडी लाइम ग्रीन के साथ मेटैलिक स्पार्क ब्लैक, पर्ल स्ट्रॉम ग्रे के साथ एबॉनी, लाइम ग्रीन, मेटैलिक स्पार्क ब्लैक के साथ मेटैलिक ग्रेफाइट ग्रे शामिल हैं। इंजन में इनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। खास बात यह है कि दोनों ही मोटरसाइकिल यूरोप के कई देशों में काफी लोकप्रिय बने हुए हैं। इन दोनों मोटरसाइकिलों को भले ही 125 सीसी सेगमेंट में लॉन्च किया गया है, लेकिन इन्हें बड़े ब्रोशर मोटरसाइकिलों से प्रेरित डिज़ाइन दिया गया है।

इनमें स्मार्ट और स्पोर्टी स्टाइलिंग का खूब ध्यान रखा गया है, साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ABS जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। साथ ही इन मोटरसाइकिलों में 17 इंच के अलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक और 785 मिमी सीट ऊंचाई जैसी अहम बातें भी दिखाई देती हैं, जिनका वजन लगभग 150 किलोग्राम के आसपास है। Kawasaki Ninja 125 और Z125 में निर्माता ने 1125 सीसी की क्षमता के एकल सिलेंडर इंजन दिया है, जिससे लगभग 15 बीएचपी की पावर और 11.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इन मोटरसाइकिलों को निर्माता ने ब्रिटेन में 4299 से 4699 पाउंड के बीच मूल्य तय किया है, जो भारतीय मुद्रा में करीब साढ़े चार लाख से पांच लाख रुपये के आसपास के स्तर को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments