HomeIndiaयूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने...

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बुधवार को भी राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज (18 सितंबर) को लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ समेत करीब 19 जिलों में भारी बारिश और 22 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि, यह बारिश जल्द ही थम जाएगी।

यह भी पढ़ें-देहरादून के सहस्त्रधारा में फटा बादल, चारों तरफ फैला तबाही का मंजर

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, यह बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण हो रही है। इसे बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है, जो पश्चिम से आने वाली हवाओं से टकरा रही है, जिससे भारी बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश:

मौसम विभाग ने बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, सीतापुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बांदा, प्रयागराज, कुशीनगर, महाराजगंज, चित्रकूट, कौशाम्बी, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, आजमगढ़, गोरखपुर, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, मैनपुरी, इटावा और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है।

जल्द ही बारिश की रफ्तार पर लगेगी ब्रेक:

यह बारिश का सिलसिला कल, शुक्रवार को भी जारी रह सकता है। हालाँकि, इसके बाद 20 से 23 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। अगले पाँच दिनों तक राज्य के मौसम में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments