टेक्नोलॉजी डेस्क। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आपको कुछ लोगों की दिलचस्प फोटो देखने को मिल रही होंगी। जी हां Ghibli ट्रेंड के बाद इन दिनों एक और नया नैनो बनाना (Nano Banana) ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग धड़ाधड़ अपनी 3D फोटो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-Nothing फोन पर आने वाला है कमाल का OS; मिलेंगे नए फीचर्स
नैनो बनाकर तस्वीरें पोस्ट करने का दौर सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है. मगर जिन लोगों ने इसे अभी ट्राय नहीं किया है, वे भी जानना चाहते हैं कि यह ट्रेंड सच में क्या है। दरअसल, Nano Banana नामक ट्रेंड तस्वीरों को 3D अवतार में बदलने पर केंद्रित है, जिसे लोग “तस्वीरों का फिगरिन मॉडल” कहते हैं। इस प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से आपकी असल शक्ल से हू-ब-हू मिलती-जुलती 3D तस्वीर बनाई जाती है। शुरुआत ChatGPT ने इस ट्रेंड को लोगों के बीच फैलाने में एक भूमिका निभाई थी लेकिन अब लोग कई अन्य प्रकार के AI टूल्स का भी उपयोग करके इसी तरह की तस्वीरें बना रहे हैं।

Nano Banana ट्रेंड तब और भी वायरल हो गया जब कई सेलिब्रिटीज़ ने अपने साथ अपने पालतू जानवरों और दोस्तों के 3D अवतार बनाए और सोशल मीडिया पर साझा किए। इससे लोगों में भी क्रेज़ बढ़ गया।
अगर आप भी इस वायरल ट्रेंड में शामिल होना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
1) सबसे पहले Google AI Studio या Gemini ऐप/वेबसाइट पर जाएं।
2) अब मेथड चुनें: आप सिर्फ फोटो, सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या दोनों अपलोड कर सकते हैं।
3) इसके बाद गूगल के official प्रॉम्प्ट को डालें। यह प्रॉम्प्ट 3D फ़िगर बनाने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।
उदाहरण के तौर पर: “Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations.”
4) अंत में Generate बटन दबाएं।
5) कुछ ही सेकंड में आपकी Nano Banana स्टाइल 3D इमेज तैयार हो जाएगी।
6) अगर पहली बार रिजल्ट पसंद न आए, तो प्रॉम्प्ट को थोड़ा बदलकर दोबारा ट्राई करें।