HomePoliticsDUSU चुनाव में लहराया एबीवीपी का परचम, आर्यन मान नए अध्यक्ष निर्वाचित

DUSU चुनाव में लहराया एबीवीपी का परचम, आर्यन मान नए अध्यक्ष निर्वाचित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के फाइनल नतीजे आ चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शानदार विजय हासिल की है। एबीवीपी ने सिर्फ डूसू अध्यक्ष पद नहीं, बल्कि सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर भी कब्जा किया है। अध्यक्ष पद पर आर्यन मान ने Josline (जोसलीन) नंदिता चौधरी को जोरदार शिकस्त दी। उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस समर्थित छात्र-विंग NSUI के राहुल झांसला विजयी रहे।

यह भी पढ़ें-‘ऑनलाइन नहीं डिलीट हो सकते वोट’, राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की जीत से पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। वहीं एनएसयूआई भी उपाध्यक्ष पद जीतने के बाद खुशी का इजहार कर रही है। कैंपस में राहुल झांसला के समर्थक विवेकानंद की मूर्ति के पास विक्ट्री साइन दिखाकर अपने जश्न को बयां करते नजर आए। फाइनल नतीजों के अनुसार डूसू अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान ने 28,841 वोट पाए। इसके विपरीत एनएसयूआई की उम्मीदवार जोशलिन नंदिता चौधरी को 12,645 वोट मिले, जिससे आर्यन मान ने जोशलिन को लगभग 16 हजार वोटों के अंतर से हराया।

DUSU Chunav Result 2025| DUSU Elections Result 2025 LIVE: DU पर लहराया ABVP  का परचम, किसने बचाई NSUI की नाक? - News18 हिंदी

डूसू चुनाव के फाइनल परिणाम इस प्रकार रहे: –

प्रेजिडेंट – ABVP: आर्यन मान – 28,841 – NSUI: जोश्लिन नंदिता चौधरी – 12,645 – वाइस प्रेजिडेंट – ABVP: गोविंद तंवर – 20,547 – NSUI: राहुल झांसला – 29,339 – सेक्रेटरी – ABVP: कुणाल चौधरी – 23,779 – NSUI: कबीर – 16,117 – जॉइंट सेक्रेटरी – ABVP: दीपिका झा – 21,825 – NSUI: लवकुश भड़ाना – 17,380

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में गुरुवार को 50 से अधिक सहयोगी कॉलेजों के करीब 2.75 लाख से अधिक छात्रों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान 195 बूथों वाले 52 केंद्रों पर 711 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के माध्यम से हुआ और अंतिम मतदान की स्थिति 39.45% रही। इस बार छात्र संघ के चार प्रमुख पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 21 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से नौ उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए बचे थे, जबकि शेष 12 उम्मीदवार अन्य तीन पदों के लिए चुनाव लड़ रहे थे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments