HomeEntertainmentमां बनने वाली हैं TV की मशहूर एक्ट्रेस, इस अंदाज में शेयर...

मां बनने वाली हैं TV की मशहूर एक्ट्रेस, इस अंदाज में शेयर की गुड न्यूज

मुंबई। TV जगत में देवी पार्वती का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने अपने पति विकास पराशर के साथ मिलकर फैंस को खुशखबरी सुना दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर सोनारिका ने पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं। सफेद लेस गाउन पहने मुस्कुराती सोनारिका कैमरे के सामने बखूबी पोज देती दिखीं।

यह भी पढ़ें-Amaal पर लगा आरोप, ट्रोल होते ही नेहल चुडासमा की टीम ने जारी किया ये बयान

इन तस्वीरों में दोनों के प्यार और उत्साह की झलक साफ-साफ दिख रही है। इन तस्वीरों के साथ सोनारिका ने कैप्शन लिखा— “हमारा अब तक का सबसे बड़ा सफर”। पोस्ट पढ़ते ही फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। सोनारिका ने समंदर किनारे से कई ड्रीम लिखे तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। सोनारिका ऑफ-शोल्डर जालीदार ड्रेलर में पोज देती दिखीं और उनके बाल कर्ली लुक में थे। फोटोशूट में सोनारिका किसी परी से कम नहीं लग रहीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ-साफ दिख रहा है।

प्रेग्नेंट है TV की मशहूर एक्ट्रेस, शादी के 1.5 साल बाद बनेगी मां, बोली-  जिंदगी में... - Devon ke dev mahadev sonarika bhadoria pregnant with  husband vikas parashar tmovk

बता दें कि सोनारिका और विकास ने शादी से पहले काफी समय तक डेट किया था, और दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। शादी के बाद से सोनारिका पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं और उन्होंने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली है। सोनारिका को शो देवों के देव महादेव में पार्वती का रोल निभाकर बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी।

एक्ट्रेस आरती सिंह और बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी सहित कई सितारों ने उनके लिए हार्दिक बधाई दी है। सोनारिका और विकास ने शादी से पहले एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था, और फरवरी 2024 में दोनों ने विवाह के पवित्र बंधन में बंधने का फैसला किया। शादी के लगभग डेढ़ साल बाद अब उनके घर एक नन्हे मेहमान के आगमन की उम्मीद जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर सोनिरिका भदौरिया की तस्वीरें तेजी से चर्चा में आ रही हैं। फैन्स उनकी मां बनने की शुभकामनाएं सोशल प्लेटफॉर्म्स के जरिए दे रहे हैं, वहीं सोनिरिका के फोटोशूट की भी प्रशंसा हो रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments