एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस 19’ में नेहाल चुडासमा (Nehal Chudasama) ने पिछले एपिसोड के दौरान टास्क के वक्त अमल मलिक के साथ गलत तरह से छूने का आरोप लगाया था, जिस कारण उनकी काफी आलोचना हुई। सोशल मीडिया पर नेहाल को खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी, क्योंकि अमल ने कई बार माफी मांगी, फिर भी स्थिति नहीं बदली। वहीं बाकी घरवालों ने सिंगर का साथ दिया और कहा कि नेहाल की गलती नहीं, सभी ने देखा। इसके बाद टीम की ओर से एक बयान जारी किया गया और बताया गया कि नेहाल ट्रॉमा के कारण पिछले अनुभव से ट्रिगर हो गई थीं।
यह भी पढ़ें-Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में मचा बवाल, बसीर-अभिषेक में हाथपाई!
नेहल पर कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमल के साथ हुए फिजिकल संपर्क के आरोप लगे थे, जिस पर कुछ लोगों ने कहा कि नेहल जैसी लड़की समाज के लिए हानिकारक हो सकती है। लंबी बहस और काफी चर्चा के बाद जारी बयान में कहा गया, “टास्क के दौरान एक पल ऐसा आया जब नेहल और अमल के बीच तकरार हो गई। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि नेहल का किसी पर दोष लगाने का इरादा नहीं था। लेकिन उसके बाद जो घटनाक्रम सामने आया, वह नेहल के पुराने अनुभव से जुड़ा एक ट्रिगर था, जिसे वह नियंत्रित नहीं कर पाती हैं।”
नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) की टीम ने आगे इस बारे में चर्चा करते हुए कहा, “जब अमाल माफी मांगने के लिए सामने आया, तब नेहल ने स्पष्ट कहा कि यह अब तुम्हारे हिस्से का मामला नहीं है। वह यह बताना चाहती थीं कि रिएक्शन सिर्फ अमाल के कारण नहीं है, बल्कि वे पुराने घाव हैं जिनसे नेहल अभी भी उबरने की कोशिश कर रही हैं। यह पल बेहद कमजोर था। भले ही व्यक्ति कितना भी उनके ऊपर उबरने की कोशिश करे।” नेहाल चुदासमा की टीम ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि लोग उन्हें जज कर रहे हैं, जबकि वे उस प्रतिक्रया के असली कारण से अनजान हैं।
![]()
टीम ने बताया कि वे एक मजबूत महिला हैं। उन्होंने उस घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से भी जानकारी साझा की है। साथ ही वे हर समय सच के साथ खड़ी रहने के लिए जानी जाती हैं। टीम ने उम्मीद जताई है कि लोग वर्तमान ट्रोलिंग से ऊपर उठकर वास्तविक घटनाओं को समझेंगे। एक महत्वपूर्ण तथ्य के रूप में मार्च 2025 में नेहल ने कहा था कि फरवरी में उनके साथ एक वाकया हुआ था, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था।
नेहल के अनुसार, उन पर किसी ने शारीरिक हमला किया था। उन्होंने बताया, “मेरी बाईं कलाई और हाथ को जबरदस्त तरीके से मरोड़ा गया। मेरे चेहरे पर भी जोरदार थप्पड़ पड़े, जिससे कान बजने लगे और गाल लाल हो गया। मुझे ऐसी स्थिति में पकड़े रखा गया कि पूरे बदन पर चोट के निशान निकल आए, साथ ही कार से कुचलने की धमकी भी दी गई। 40 साल के मजबूत पुरुष ने कार के सामने के दरवाजे तोड़ दिए और सार्वजनिक स्थान पर जोर-जोर से गालियां दीं।”