HomeIndiaयोगी सरकार का बरेली बवाल पर बड़ा एक्शन, मौलाना तौकीर रजा समेत...

योगी सरकार का बरेली बवाल पर बड़ा एक्शन, मौलाना तौकीर रजा समेत 8 गिरफ्तार

बरेली। यूपी के बरेली में शुक्रवार को I Love Muhammad को लेकर हुई हिंसा के बाद योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इस सिलसिले में स्थानीय मौलवी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख तौकीर रज़ा (Maulana Tauqeer Raza) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, मौलाना तौकीर रजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-लद्दाख में हिंसा: चार प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद से कर्फ्यू जारी, 50 अरेस्ट

दरअसल तौकीर रज़ा ने “आई लव मोहम्मद” (I Love Muhammad ) पोस्टर विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। हालांकि, पुलिस की अनुमति न मिलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बावजूद, शुक्रवार को बरेली में एक समुदाय विशेष के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पथराव होने से स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। जबकि कुछ को शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया गया था।

Inside Story Of Bareilly Riot This Sparked Mob Sparking Stone-pelting And  Firing - Amar Ujala Hindi News Live - बरेली बवाल की इनसाइड स्टोरी:इस बात से  भड़की भीड़, फिर पत्थरबाजी और फायरिंग;

फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तौकीर रज़ा समेत आठ आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में मौलाना तौकीर (Maulana Tauqeer Raza ) पर दंगा भड़काने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद, मौलाना समेत सभी आठ आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया।

बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौलाना तौकीर  रजा के सड़क पर उतरने के ऐलान से बिगड़ा माहौल - Lathicharge in Bareilly  Maulana ...

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद विभिन्न स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कोतवाली थाने में पांच, बारादरी में दो और किला, प्रेमनगर व कैंट थाने में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मौलाना तौकीर रज़ा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए 39 अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना में 22 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

दंगों के बाद, जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र सही है। सरकार के निर्देशानुसार जल्द ही इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। हमें आधिकारिक पत्र मिल गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments